Sunday, December 13, 2009

सामाजिक विकास में महिलाओं की भागीदारी पर बल


पत्र सूचना कार्यालय
भारत सरकार
*****
श्री अधिकारी ने सामाजिक विकास में महिलाओं की भागीदारी पर बल दिया

बलरामपुर : १३ दिसंबर, २००९

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री शिशिर अधिकारी ने सामाजिक सुधार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर बल दिया. उनके अनुसार महिलाओं को आगे आकर सामाजिक सुधार में भागीदारी करनी चाहिए. वह पश्चिम मिदनापुर के बलरामपुर में आयोजित १५वे जन सूचना अभियान (पी.आई.सी.) भारत निर्माण के उदघाटन के पश्चात लोगों को संबोधित कर रहे थे. यह आयोजन स्थानीय अभय आश्रम नई तालीम विद्यापीठ, बलरामपुर में चल रहा है. मंत्री महोदय ने विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डी. ए.वी. पी.) एवं क्षेत्र प्रचार निदेशालय (डी. ऍफ़. पी.) द्वारा लगाए गए स्टालों का आज औपचारिक रूप से उदघाटन किया.

श्री अधिकारी ने कहा की केंद्र सरकार ने देश के आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए ११३९ करोड़ रुपयों की मंजूरी दी है. पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, बाँकुड़ा एवं पुरुलिया जिले इसमें शामिल हैं. श्री अधिकारी ने आज बताया की नयी बी. पी. एल. तालिका बन रही है. उन्होंने कहा की केंद्र सरकार कई उपाय कर रही है जिससे सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ उठाने में आम जनता की सहायता की जा सके.

श्री अधिकारी ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने के महत्व पर बल दिया जिससे कि बदले में ये युवा देश गठन की प्रक्रिया में भागीदार बन सकें. उन्होंने कहा की बहुत से देशों में छात्रों को विकास की प्रक्रिया में शामिल किया जाता है. वैसी ही नीति भारत में भी अपनानी चाहिए. इसी प्रकार का एक प्रस्ताव योजना आयोग के पास भेजा गया है, जो विचाराधीन है, उन्होंने सूचित किया.

मंत्री महोदय ने संकेत दिया कि उनके मंत्रालय के पास देश के ग्रामीण इलाकों में राजीव गाँधी सूचना एवं तकनीकी केंद्र खोलने का एक प्रस्ताव है.

आज के दिन इस अवसर पर अभय आश्रम के चैरमैन श्री शशधर सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री श्रीधर बंद्योपाध्याय, बलरामपुर अभय आश्रम, नई तालीम विद्यापीठ के प्रधानाध्यापक श्री अजय प्रमाणिक, चन्दनग्वाल ग्राम पंचायत के प्रधान श्री शिवप्रसाद मल्लिक, पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक श्री शांतनु पालोधी, क्षेत्र प्रचार निदेशालय के अपर महानिदेशक श्री देबांजन चक्रबर्ती एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
*******
हामिद/सुदर्शन/राजेश

No comments: